ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन एक अनुशासित संगठन: डा0 के जी गुप्ता

अनुराग अस्थाना जिलाध्यक्ष व अतुल कपूर मंडलाध्यक्ष मनोनीत हुए

सण्डीला (हरदोई) – 3 मार्च सण्डीला तहसील के अधिवक्ता भवन में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के हरदोई जिला इकाई बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता प्रांतीय महासचिव डॉ कृष्ण गोपाल गुप्ता ने की तथा के जी गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन एक अनुशासित संगठन है।जिसमे नियमावली के अनुसार ही सदस्य बनता है और पदाधिकारी का मनोनयन किया जाता है।हमारे यहाँ अमूमन चुनाव नहीं होता तथा सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय से पदाधिकारी घोषित किया जाता है उन्होंने यह भी बताया कि हमारे पदाधिकारियों का संगठन में अतुलनीय योगदान रहा है सभी की प्रतिभाएं समाज में अपना अभीष्ट योगदान कर रही हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष अतुल कपूर ने कहा कि निर्भीक होने के साथ स्वच्छ पत्रकारिता से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलते हैं।स्वच्छ पत्रकारिता समाज में अपना मजबूत और अद्वितीय स्थान बना लेतीहै।पत्रकारिता की मजबूती लेखनी में सत्य और अभय होने से होती है। जो समाज के अनुकूल विकास में अति सहयोगी साबित होती है।श्री कपूर ने यह भी कहा कि वह कहने से ज्यादा काम करने में भरोसा करते हैं।इसलिए वर्तमान को सजाइये।पुरुषार्थ करते रहेंगे।पूरे मनोयोग से सेवा करते रहेंगे।किसी भी समस्या के समाधान के लिए पत्रकारों को एक जुट रखकर शक्ति का प्रदर्शन करेंगे।
सुशील मिश्र ने कहाकि वह शिव कंठ शुक्ल के ज़माने से ग्रा प ए से जुड़े हैं।उनका कहना था कि कुछ लोग हमारे संगठन में विघटन चाहते हैं परंतु हमारी एकता हमारा सम्बल है। पत्रकार को अपनी लेखनी के माध्यम से अपने दायित्व को निभाना होता है, जो सार्थक पत्रकारिता का आधार है। अम्बरीष कुमार सक्सेना ने कहा कि आज विश्व-पटल पर मीडिया सबसे बड़ी ताकत है इसलिए सभी पत्रकार समाज में सकारात्मक परिवर्तनों के मद्देनजर ही लिखें।उन्होंने कहा कि पत्रकार अपने आप में एक विशिष्ट स्थान रखते है, जिसे हर जगह सम्मान मिलता है। मीडिया को समाज का अनुसरण नहीं बल्कि मार्गदर्शन करना चाहिए। उन्होंने कहाकि खबर के सिद्धांत नहीं छूटने चाहिए। पत्रकारिता की सार्थक परिभाषा बताते हुए कहा कि निष्पक्ष स्पष्ट निर्भीक पत्रकारिता ने विकास के रास्ते दिखाए।श्री सक्सेना ने यह भी कहा कि जनता का हित पत्रकारिता का पर्याय है।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार वी पी सिंह ,अनुराग श्रीवास्तव,योगेन्द्र सिंह ,मुईज सागरी ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये तथा संडीला के दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार रहे वचनेश त्रिपाठी,और इशरत अली के योगदान की प्रशंसा भी की। इस अवसर पर सर्व सम्मति से डा0 के जी गुप्ता द्वारा अनुराग अस्थाना को हरदोई का जिलाध्यक्ष और अतुल कपूर को लखनऊ मंडल का मंडलाध्यक्ष घोषित किया तथा उपस्थित समस्त पत्रकारों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिनन्दन किया।कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार के भाई सुनील कुमार के आकस्मिक निधन पर उनको दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।इस कार्यक्रम का संचालन शिवाकांत तिवारी ने। किया कार्यक्रम में राजीव शुक्ल,गंगाराम एडवोकेट , लालचन्द चौरसिया ,हरिअमोल सिंह ,अमित मौर्या ,मोहम्मद हसनैन मोहम्मद आरिफ ,मुईज सागरी ,रामानुज यादव ,देशराज शर्मा,खालिद शानू,अरुणेश बाजपेयी,जुबैर जफ़र,प्रभात अस्थाना,विवेक मिश्र,राजेश तिवारी के साथ समस्त पत्रकारगण मौजूद रहे। समापन पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनुराग अस्थाना ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए परस्पर सहयोग की भावना से संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a comment