रियासत अली सिद्दीकी, संवाददाता
रामकोट/सीतापुर। थाना क्षेत्र के मुसहा मजरा ननसोहा गांव के किसानों ने लेखपाल के ऊपर जमीन के पट्टे करने के नाम पर तहसील महोली के लेखपाल अरुण कुमार भार्गव के ऊपर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार मुसहा गांव के किसान सतनू पुत्र बिंदा, अनिल, रामनाथ, रामपती, इन्द्राणी, सोहन, रामसनेही, ब्रजकिशोर, तारा ,श्री राम, रघुवीर सहित किसानों ने सामूहिक रूप से जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौप कर लेखपाल के ऊपर रिश्वत का आरोप लगाया है। किसानों ने बताया आधार वर्ष खतौनी 1428-28 खाता संख्या 00706 जंगल दर्ज भूमि स्थिति मुसहा तहसील महोली की जमीन पर 5 बीघा प्रति किसान को पट्टा देने की बात कही गयी थी। जिसमें लेखपाल ने किसी का भी पट्टा नहीं किया। प्रार्थना पत्र में किसानों ने 15000 रुपये प्रति बीघा के हिसाब से लेकर जमीन का पट्टा देने की बात कही थी।


मुसहा गांव के 11 किसानों ने लेखपाल अरुण कुमार भार्गव के ऊपर 5 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। बाकी रूपये पट्टा करने के बाद लेने की बात कही थी। जिसमे कुछ किसानों को जमीन पर लेखपाल ने फर्जी तरीके से कब्जा भी दिला दिया था। किसानों ने न्याय पाने के लिए मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव राजस्व, तहसील दिवस, एन्टी भू माफिया पोर्टल, समन्वित शिकायत प्रणाली, थानाध्यक्ष रामकोट, उपजिलाधिकारी महोली को प्रार्थना पत्र भेज कर कार्यवाही की मांग की है। न्याय न मिलने पर किसानों ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
