सीतापुर: आज पूरी दुनिया में वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे मनाया जा रहा है। फार्मासिस्ट डे दुनिया भर के उन फार्मासिस्ट्स को समर्पित हैं जो आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।

फार्मासिस्ट डे पर आज इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी रसौरा सीतापुर के छात्रों ने अपने विचारों को साझा किया। इस अवसर पर इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी रसौरा के द्वितीय वर्ष के छात्र शैलेंद्र यदुवंशी ने सभी फार्मासिस्ट्स को बधाई दी और उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट की एक अहम भूमिका होती है। फार्मासिस्ट को केमिस्ट भी कहते हैं। स्वास्थ्य विभाग में सुधार करने, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में ये अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में 25 सितंबर के दिन वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2009 में अंतरराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल फेडरेशन (एफआईपी) कांग्रेस द्वारा इस्तांबुल में हुई थी। इसके लिए 25 सितंबर का दिन चुना गया था क्योंकि इसी तारीख पर एफआईपी की 1912 में स्थापना हुई थी। हर वर्ष एफआईपी के सदस्य विश्व फार्मासिस्ट दिवस में भाग लेते हैं। संगठन के सदस्य देश में फार्मासिस्ट की गतिविधियों के बारे में जागरूकता बढ़ाते हैं।

इस अवसर पर छात्र अंकित यादव, पीयूष वर्मा, उदय यादव, विकास शर्मा, सलीम खान ने भी अपने विचारों को व्यक्त किया और फार्मासिस्ट डे के महत्व के बारे में बताया।
