प्रेरणा एप्प के विरोध में आगरा के समस्त शिक्षक संगठन हुए एकजुट

संयुक्त शिक्षक संगठन संघर्ष समिति बनाकर करेंगे असहयोग आंदोलन

जनपद आगरा के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने आज प्रेरणा एप्प के विरोध में सर्वदलीय बैठक की। बैठक में प्रेरणा एप्प द्वारा शिक्षकों के दमनकारी कुचक्र का विरोध करने की रणनीति बनाई।
उपस्थित सभी शिक्षक संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधियों ने शिक्षक सम्मान की रक्षा हेतु *”संयुक्त शिक्षक संगठन संघर्ष समिति”* बनाकर असहयोग आंदोलन चलाने की रणनीति बनाई गई।

बैठक में असहयोग आंदोलन के अंतर्गत विभागीय व्हाट्सएप समूहों को छोड़ने, काली पट्टी बाँधकर नियमित विरोध, प्रेरणा एप्प को डाउनलोड न करना और न ही प्रशिक्षण प्राप्त करना, सभी तरह की विभागीय कार्य, सूचनाओं में असहयोग, सभी ABRC, NPRC, इंचार्ज HM अपने अतिरिक्त दायित्व से त्याग पत्र देने की योजना बनाई गई।
इसी क्रम में शिक्षा व शिक्षक विरोधी प्रेरणा एप्प के विरोध में असहयोग आंदोलन के अंतर्गत *दिनाक 4 सितंबर, 2019 को जनपद में आयोजित सत्र परीक्षा का बहिष्कार कर प्रातः 9.00 बजे से BSA कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर बिना धरातलीय तैयारियों के प्रेरणा एप्प लागू करने का विरोध किया जायेगा तत्पश्चात BSA कार्यालय से कलेक्टरेट तक पैदल मार्च कर जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जायेगा।*

इस बैठक में प्रमुख रूप से मुकेश डागुर जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ आगरा, बलविंदर सिंह गिल जिलाध्यक्ष जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ आगरा, सुरेश खिरवार जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद/विशिष्ट बी टी सी शिक्षक एसोसिएशन, जितेंद्र सिकरवार राष्ट्रीय अध्यक्ष यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन UTA 1739, वीरेंद्र छोंकर जिलाध्यक्ष शिक्षामित्र संघ, मोहन सिंह चाहर, अभय यादव, संदीप गौड़, चंद्रपाल सोलंकी, उमेश यादव, उमेश अग्रवाल, कीर्तपाल सिंह, अरविंद यादव, लाखन सिंह, विवेक यादव, प्रशांत सक्सेना, मुकेश कुमार वर्मा, विजय कुलश्रेष्ठ, रामवीर सिंह आदि उपस्थित रहे ।

Leave a comment