(बलहा)बहराइच: प्रेरणा एप्प के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बलहा व जूनियर हाइस्कूल शिक्षक संघ बलहा की संयुक्त बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र बलहा में संपन्न हुई बैठक में विकास खण्ड के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

बैठक का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष मो०अदीब ने किया बैठक को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ बलहा के अध्यक्ष व संयुक्त जिला मंत्री मो०अदीब ने कहा हमारे शिक्षक प्रेरणा app कदापि डाउनलोड नही करेंगे,प्रेरणा app लागू करके सीमित संसाधन में पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले शिक्षकों को कामचोर साबित करना चाहती है आप सभी अन्य विभागों में पहले प्रेरणा app लागू करिये हमारा शिक्षक गैरशैक्षिक कार्यो के बोझ के साथ नियमित कर्तव्यों का निर्वहन करता है।
सभी शिक्षकों अब whatsapp ग्रुप पर मांगी जाने वाली सूचनाओं के सभी ग्रुप से स्वयं को लेफ्ट करें।
बैठक में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ बलहा के ब्लॉक अध्यक्ष जाबिर अली व ब्लाक मंत्री अनिल श्रीवास्तव , ने प्रेरणा एप्प के विरोध में मार्गदर्शन प्रदान किया एवं इस मौके पर सभी शिक्षकों ने प्रेरणा app को डाउनलोड न करने एवं किसी भी विभागीय ग्रुप में न रहने का संकल्प लिया।
बैठक में प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन PSPSA के जिला अध्यक्ष दिलीप यादव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विजित त्यागी, कोषाध्यक्ष जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ मिर्जा सऊद बेग, व उपाध्यक्ष अब्दुल सलाम,प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष अजय शर्मा कोषाध्यक्ष सौरभ बंसल, सहित मो०फरिक, केहरी सिंह, आशीष मित्तल, दिनेश प्रकाश आर्य ,राकेश कुमार ,डी डी पटेल, छोटेलाल, धीरज गुप्ता , अंशुल भारती, अवशेष सक्सेना , प्रशांत वर्मा, रजनीश कुमार, मनीषा सिंह ,नुसरत परवीन, फरहा यासमीन,परवीन जहरा जैदी, समीम आरा, आदि तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं भारी संख्या में उपस्थित रहे।
