रामकोट/सीतापुर। विधानसभा सीतापुर के हुमायूंपुर सेक्टर नंबर 20 भव्वापुर में सुनील कुमार राजवंशी के आवास पर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में बूथ कमेटी का गठन किया गया। बसपा के पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि लखनऊ मंडल मुख्य जोनल इंचार्ज अखिलेश अंबेडकर, विशिष्ट अतिथि सभी मंडल जोन इंचार्ज नवल किशोर एडवोकेट, मंडल जोन इंचार्ज सुनील कुमार राजवंशी, मंडल जोन इंचार्ज विनोद कुमार गौतम ,जिला संयोजक मुस्लिम भाईचारा रंजीत भारती, विधानसभा अध्यक्ष अनिल गौतम, विधानसभा प्रभारी प्रमोद भार्गव, विधानसभा प्रभारी अनिल भारती, विधानसभा प्रभारी अनिल बाल्मीकि, सुदर्शन लाल भारती, सेक्टर अध्यक्ष रामविकास गौतम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राज कुमार राजवंशी, महेश प्रसाद,धर्मेश पासी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में जिला अध्यक्ष राममूर्ति मधुकर ने बैठक का संचालन किया क्षेत्रीय जनता को बहुजन समाज पार्टी की उपलब्धियों के बारे में में बताया।
रिपोर्ट-रियासत अली सिद्दीकी

