समाजवादी पार्टी से लगातार नेताओ का जाने का सिलसिला रुकता नहीं दिख रहा हैं।
इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के मझवा विधानसभा मिर्ज़ापुर के पूर्व प्रत्याशी रोहित शुक्ला ‘लल्लू’ भाजपा में जल्द शामिल हो सकते हैं।
भाजपा के मंत्री रामशंकर सिंह पटेल से उनके आवास A ब्लाक 202 लगभग 2 घंटे तक चल चली बात।
सूत्रों की माने तो रोहित शुक्ला समाजवादी पार्टी में यूथ विंग में बड़ी ज़िम्मेदारी चाहतें थे लेकिन अखिलेश यादव से बात ना बनती देख वो भी अब जल्द भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
चर्चाओं का बाज़ार गर्म चल रहा है क्योंकि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को छोड़ कर सभी संगठन को भंग कर दिया हैं। अखिलेश यादव संगठन में अतिपिछड़ों और दलितों पर ज़्यादा ज़ोर देने की कोशिश में हैं।
