रामकोट/सीतापुर। 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर के परिसर में सहायक अधिशासी निदेशक टी एन सिंह ने ध्वजारोहण कर सुरक्षा कर्मियों की परेड की सलामी ली। तथा मौजूद सभी कर्मचारियों व किसानों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संतोष कुमार सिंह क्षेत्रीय प्रमुख भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश चीनी मिल में उपस्थित रहे। जिन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले शहीदों को याद कर उनको श्रद्धांजलि दी। चीनी मिल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

केपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। 73वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. आर के यादव ने ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान विद्यालय के छात्रों, अध्यापकों व कर्मचारियों ने देश की आन-बान-शान की रक्षा का संकल्प लिया।
रामकोट ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामनिवास उर्फ पप्पू वर्मा ने अपने आवास पर प्रभात फेरी में शामिल बच्चों को मिठाइयां वितरण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस अवसर पर आशू वर्मा, लकी वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद थे।
रामकोट थाने में थानाध्यक्ष उमाकांत दीपक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया ओर परेड की सलामी ली।
रामकोट से- रियासत अली सिद्दीकी की रिपोर्ट
