ग्राम प्रधान रचना वर्मा ने कांवरियों का उत्साहवर्धन करते हुए तिलक लगाकर रवाना किया।
संवाददाता-रियासत अली सिद्दीकी
रामकोट/सीतापुर। रामकोट कस्बे से सैकड़ों कांवरियों का विशाल जत्था श्री रामेश्वरम धाम प्राचीन गंगासागर तीर्थ स्थल से कांवर भरने के बाद छोटीकाशी श्री गोला गोकरननाथ के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व कांवरियों ने कस्बे में पदयात्रा कर शिवमंदिरों में भोलेबाबा के जयकारे लगाते हुए पूजाअर्चना की। तत्पश्चात गेहुएं रंग के वस्त्र धारण किये कांवरियों ने डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए हर्षोल्लास के साथ कस्बे का भ्रमण करते हुए पूरे कस्बे को शिव के जयकारों से गुंजायमान कर दिया।

ग्राम प्रधान रचना वर्मा ने कांवरियों का उत्साहवर्धन करते हुए तिलक लगाकर रवाना किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामनिवास उर्फ पप्पू वर्मा ने बताया कि कांवरियों का यह विशाल जत्था श्री रामेश्वरम धाम प्राचीन गंगासागर तीर्थ स्थल से कांवर भरकर पदयात्रा करतेे हुए भोलेबाबा की नगरी छोटी काशी गोला स्थित प्राचीन शिवमंदिर में कांवर चढ़ाकर जलाभिषेक करेगा। उसके बाद यह जत्था शिवमंदिर में पूजाअर्चना कर वापस रामकोट में पहुंचेगा। इस जत्थे में मुख्यरूप से लकी वर्मा, आशु वर्मा, सोनू वर्मा, जयंत वर्मा, राहुल वर्मा, आकाश, संजय, अभिषेक, शशांक, पंकज यादव, दीपू, नितिन, प्रदीप, राम जी, गांधी, श्याम जी, समेत तमाम कांवरिया कांवर भर कर नंगे पैर रवाना हुए।
