जिला गन्ना अधिकारी ने गन्ना सर्वे प्रदर्शन का किया निरीक्षण

हरगांव (सीतापुर)। अवध शुगर एण्ड एनर्जी लि०,तथा गन्ना विकास परिषद हरगाॅव द्वारा करवाए जा रहे गन्ना सर्वे प्रदर्शन का जिला गन्ना अधिकारी द्वारा बीते दिवस निरीक्षण किया गया।जानकारी के अनुसार जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसौदिया ने निरीक्षण कार्यक्रम के तहत सबसे पहले धन्नाग गांव गये जहाँ पर सर्वे प्रदर्शन के समय दर्जनों गन्ना कृषक उपस्थित मिले।निरीक्षण के समय गांव में कृषकों ने बताया सर्वे कार्य बिल्कुल सही है सर्वे कार्य में पूरी पारदर्शिता रखी गयी है इसके उपरान्त ग्राम मुमताजपुर, शेखापुर मूसेपुर में भी सर्वे प्रदर्शन का निरीक्षण किया।इसके बाद जिला गन्ना अधिकारी सीतापुर ने चीनी मिल हरगाॅव का भ्रमण किया।इस मौके पर मौजूद अधिशासी उपाध्यक्ष (गन्ना)विजयवीर राणा ने बताया मौजूदा समय में गन्ने में पोक्का बोइंग बीमारी लगी हुई है।इस बीमारी के नियंत्रण के लिए कापर आक्सी क्लोराइड दवा का 200 ग्राम स्प्रे अवश्य करा लेने की अपील किसानों से की है।इस अवसर पर सचिव भूपेश कुमार राय, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक राजदेव कपिल, महाप्रबंधक (गन्ना) राजेश सिंह, महाप्रबंधक (गन्ना) पुष्पेन्द्र ढाका, गन्ना विकास अधिकारी अजय मिश्र सहित अन्य मिल अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- अमर पाल सिंह

Leave a comment