बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच से दिल दहलाने वाली खबर आई है. जहां ग्रामीणों को लेकर सरयू नदी में जा रही एक नाव पलट गई है. जिसमें चार लोगों की मौत की खबर है. साथ ही 17 लोग लापता बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है सभी मृतकों के शव नदी से निकाल लिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि बहराइच के एक गांव में सरयू नदी पार कर धान की रोपाई करने जा रहे ग्रामीणों से भरी नाव नदी में पलट गई. हादसे में अब तक चार के शव बरामद हुए हैं. वहीं, 17 से अधिक लापता बताए जा रहे हैं।
जिले के मिहींपुरवा तहसील के लौकाही गांव में ग्रामीण नदी पार कर धान की रोपाई करने जा रहे थे. तभी नाव पलट गई. हादसे के दौरान करीब 20 लोग नाव पर सवार थे ।
मौके पर पहुंचे एसडीएम मोतीपुर बाबूराम की अगुवाई में एनडीआरएफ की टीम राहत व बचाव कार्य में जुट गई है. अब तक चार शव निकाले जा चुके हैं. मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
पुलिस व तहसील के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर व डी एम बहराइच शंभू कुमार घटना स्थल पर मौजूद है, नाव में कुल 20 लोग नाव में सवार थे, 16 को बचा लिया गया है,60 वर्षीय महिला जैबुल का शव बरामद हुआ है,02 व्यक्ति ननकऊ उम्र 60 वर्ष,विशाल उम्र 10 वर्ष लापता है जिनकी तलाश की जा रही है। करीब 17 लोगों के लापता होने की संभावना जताई जा रही है।
