नीमसार मिश्रिख में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कावड़ियों पर फूलों बरसा कर किया गया स्वागत

शैलेंद्र यादव/रियासत अली सिद्दीकी

सीतापुर: प्रदेश सरकार की मंशा के अंतर्गत सीतापुर डीएम अखिलेश तिवारी व एसपी एलआर कुमार ने हरदोई सीतापुर बॉर्डर पर देवदेवेश्वर मन्दिर गेट के पास कांवरियों का फूल माला भेंट कर स्वागत किया। साथ ही सुखद यात्रा के लिए कांवरियों को शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर डीएम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि रविवार की रात से ही बड़ी संख्या में कांवरिये हरदोई जनपद से होते हुए सीतापुर जनपद में आते हैं। और सोमवार को यहां से देवदेवेश्वर मंदिर में जल चढ़ाते हैं। वहीं कई कावंरिये यहां से जल लेकर सीतापुर बाबा श्याम नाथ व छोटी काशी के रूप में प्रतिष्ठित गोला गोकर्णनाथ में भी जल चढ़ाते हैं।

प्रशासन कांवरियों की सुविधाओं और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है किसी भी असुविधा की स्थिति में संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को अवश्य सूचना दें। जिससे हम आप सभी का सहयोग कर सकें। इस मौके पर सीओ मिश्रिख , एसडीएम मिश्रिख, प्रभारी निरीक्षक मिश्रिख व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Leave a comment