सीतापुर (बिसवां) : बिसवां विधानसभा में आगामी 6 जुलाई से शुरू होने वाले भाजपा महा सदस्यता अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र बिसवां के लोकप्रिय विधायक श्री महेंद्र सिंह यादव ने विधान सभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं संयोजको की बैठक आज मा. जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता की उपस्थिति में ली ।

जिसमें सभी मंडल अध्यक्ष और सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तीन स्तर पर चलेगा सदस्यता अभियान
तीन श्रेणी में चलने वाले बूथ आधारित सदस्यता अभियान को ए, बी और सी श्रेणी में बांटा गया है। ए कैटिगरी यानी जहां बीजेपी सबसे मजबूत है। वहां सामान्य तौर पर स्थानीय नेता सदस्य बनाएंगे। बी श्रेणी में उस इलाके को रखा गया है कि जहां बीजेपी के साथ दूसरे दलों की उपस्थिति भी रहती है। वहां मंडल स्तर से नेता सदस्यता अभियान का अगुवाई करेंगे। सी श्रेणी में कमजोर बूथों को रखा गया हैं। खासकर मुस्लिम और दलित अधिकता वाली इन जगहों पर सीनियर पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि कमान संभालेंगे।
पांच बूथ पर एक सदस्यता विस्तारक रहेगा। बूथों को मिलाकर बनाए जाने वाले हर सेक्टर पर दो विस्तारक रहेंगे। उसके बाद 31 अगस्त तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। सक्रिय सदस्य वही बनेगा, जो 50 सदस्य बनाएगा। सदस्य बनने के लिए मिस्ड कॉल देने वालों को फॉर्म भी भरवाया जाएगा। ताकि उसका भौतिक सत्यापन हो सके। हर सक्रिय सदस्य को सात दिन अपने क्षेत्र से बाहर रहकर भी संगठन का काम करना होगा।
