विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह का बिसंवा विधायक महेंद्र यादव ने किया शुभारंभ

सीतापुर/बिसवां। विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह का शुभारंभ आज बिसवां विधानसभा के लोकप्रिय विधायक महेंद्र सिंह यादव ने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखा कर किया। कसमंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम बिसवां विधायक महेंद्र सिंह यादव की उपस्थिति में किया गया।

इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विधायक ने वृक्षारोपण भी किया।

 

इस से पहले मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र सिंह यादव ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया इसके बाद उन्होंने कार्यकम में लोगों को डेंगू, दिमागी बुखार सहित विभिन रोगों से बचाव के तरीके और दवा छिडकाव की मशीन के बारे में जागरूक किया।

बता दें प्रदेश में दिमागी बुखार की प्रभावी रोकथाम के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस बार राज्य सरकार ने इस अभियान को पूरे माह चलाने का फैसला किया है। यह अभियान उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में चलेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दिमागी बुखार की रोकथाम के साथ ही मरीजों को समुचित और शीघ्र उपचार उपलब्ध कराना है।

इसके अतिरिक्त समाज में जन जागरूकता फैलाकर इस रोग से बचाव के तरीके बाताना है। प्रथम अभियान में दिमागी बुखार से बचाव के उपायों पर बल दिया गया जबकि दूसरे अभियान में बचाव के साथ ही रोग का त्वरित इलाज और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में बताया जायेगा।

Leave a comment