पिसावां (सीतापुर) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाया जा रहा अवैध शराब के खिलाप अभियान में मुखबिर की सूचना पर दो गांवों में पुलिस ने छापा मार कर 60 लीटर अवैध शराब व एक शराब बनाने का उपकरण भी बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

सोमवार को सुबह मुखबिर की सूचना पर चौकी इंचार्ज संतकुमार सिंह कांस्टेवल नंदकिशोर, विवेकानन्द द्वारा छापा मारकर कर नन्हकू पुत्र मितान, कुलदीप पुत्र मेवा लाल निवासी बहेरवा के पास से 40 लीटर अवैध शराब व एक शराब बनाने का उपकरण बरामद हुआ तथा तेजपाल पुत्र उर्फ बग्गा निवासी गुलाहरिया के पास से 20 लीटर अवैध शराब बरामद कर करीब दो कुंतल लहन को मौके पर ही नष्ट किया।
थाना प्रभारी संजय कुमार पांडे ने बताया कि पकड़े गये सभी लोगो पर सम्बन्धित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की गयी है।
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
