लखनऊ: संयुक्त संघर्ष संचालन समिति (S-4) का एक प्रतिनिधि मंडल S-4 के महासचिव,एवं राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री आर0 के0 निगम,तथा PSPSA के प्रदेश अध्य्क्ष, एवं S-4 के संयुक्त संयोजक एवं प्रदेशीय मीडिया प्रभारी विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से मिला,जहाँ S-4 के सभी पदाधिकारियो द्वारा उनके रक्षामंत्री बनने पर बधाई दी गई, तथा रक्षामंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर पुष्प गुच्छ और उनकी स्वयं की तस्वीर देकर उन्हें S-4 की तरफ से सम्मानित किया गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पुनः पुरानी पेंशन बहाली हेतु एक मांग पत्र देकर ठोस कदम उठाये जाने की बात कही गई।PSPSA के प्रदेश अध्य्क्ष होने के नाते उन्हें पुरानी पेंशन के लाभ और नई पेंशन की कमियां बताई गई। इन बातों को माननीय राजनाथ सिंह ने गंभीरता से लिया,और सदन खत्म होने के बाद 2 दिन के लिए दिल्ली बुलाया और कहा कि आप सबकी मुलाकात माननीया निर्मला सीता रमन से कराई जाएगी।

S-4 की टीम के साथ Pspsa के पदाधिकारी पीयूष त्रिपाठी,मनोज यादव, और राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकरियों में राम नरेश सिंह,आर के वर्मा,अजीत यादव,मुकेश देवेदि,और मृतक आश्रित संघ के प्रदेश अध्य्क्ष जुबेर अहमद,और उपाद्यक्ष पंकज बाजपेई इत्यादि साथी सम्मलित हुए।
