पिसावां (सीतापुर) विकास खण्ड पिसावां की ग्राम पंचयतो में अभी भी सूखे तालाब पड़े हुए है।जिन्हें भरवाने के लिये जिलाधिकारी ने आदेश दिया था कि तत्काल ग्रामीण क्षेत्रो में सूखे पड़े तालाबो में पानी भरवाया जाए लेकिन पैसो के बंदरबांट को लेकर आज तक ग्राम पंचायतों में तालाबो को नही भरवाया गया है।आइये हम आपको बताते चले कि विकासखंड पिसावां व महोली की ग्रामपंचायत बरगावां, पुरैना,रजुवापुर,बदनापुर, सलाहपुर,मलाहा जैसे दर्जनो गांवो की ग्राम पंचायत में तालाब सूखे पड़े है वही जहा आम नागरिकों में रोष ब्याप्त है तो वही पशु पक्षी पानी पीने के लिए तड़प रहे है जिले के जिलाधिकारी के आदेशों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाते हुए ग्राम प्रधान व सचिव अपनी मनमानी करने पर तुले हुए है जिसकी वजह से आज भी तालाबो में पानी की एक बूंद भी नही दिखाई दे रही ग्रामीणों के इतना कहने के बावजूद ग्राम प्रधान व सचिव व आलाधिकारी देखकर भी अनदेखी कर रहे है ऐसे में सरकार द्वारा भेजे गए पैसो का कागजो पर खानापूर्ति करके तालाब भराई के नाम पर पैसा निकासी कर बंदरबांट किया जा रहा है लेकिन अफसोस तो इस बात का है कि जिम्मेदार अधिकारी आदेश देने के बाद दोबारा उस और ध्यान नही देते की जो आदेश दिए गए थे उनका किसी ने पालन किया या नही या सिर्फ कागजो पर ही खानापूर्ति की जा रही है जिसकी वजह से इस चिलचिलाती धूप और गर्मी में पशु पक्षी व जानवरों का हाल बेहाल है जिससे ग्रामीणों काफी गुस्सा भरा हुआ है।
रिपोर्ट- अरूण शर्मा
