हेलमेट पहनकर ही घर से निकले वाहन चालक : उमाकांत दीपक

चला वाहन चेकिंग अभियान 

रामकोट/सीतापुर। पुलिस अधीक्षक एल आर कुमार के निर्देश पर आए दिन हो रहे सड़क हादसों को कम करने के उद्देश्य से रामकोट पुलिस द्वारा रामकोट कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के निकट वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान खासतौर से ट्रिपल राइडरों एंव बगैर हेलमेट बाइक चलाने वालों पर शिकंजा कसा गया। चेकिंग अभियान में  15 वाहनों का चालान किया गया ₹ 700 समन शुल्क वसूला गया व एक गाड़ी सीज की गई। चेकिंग अभियान में सख्ती देख लापरवाह दुपहिया वाहन चालक गली मोहल्लो से गुजरते हुए दिखाई दिए। इस अभियान के दौरान पुलिस ने दर्जनों से अधिक बाइकें रोकीं और उनके दस्तावेज चेक किए। बिना हेलमेट बाइक चलाने, ट्रिपल राइडर, दस्तावेज पूरे नहीं रखने वाले वाहन चालकों को पुलिस ने आर्थिक रूप से दंडित किया। थानाध्यक्ष उमाकांत दीपक ने बताया कि बाइक सवारों को धीमी गति से वाहन चलाने एंव हेलमेट पहनकर ही घर से निकलने की हिदायत दी गई। हमेशा खुद को सुरक्षित रखने के लिए हेलमेट लगा कर चले व दोपहिया वाहन पर दो से अधिक लोग बैठ कर सफर न करे।

रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी

Leave a comment