सीएचसी के औचक निरीक्षण करने पहुंचे उपजिलाधिकारी ने मरीज को आर्थिक सहायता दी

महमूदाबाद(सीतापुर )महमूदाबाद के उपजिलाधिकारी अमित कुमार भट्ट ने शुक्रवार की रात्रि करीब 10 बजकर 30 मिनट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद का औचक निरीक्षण किया जिसमें किसी प्रकार की कोई कमी नही पाई गई वही उपजिलाधिकारी ने मरीजों का हाल चाल जाना तथा सरकारी अस्पताल में सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली वही एक मरीज के पास पैसे नही थे इस लिये उपजिलाधिकारी ने उसकी निजी तौर पर आर्थिक सहायता की अस्पताल में डॉक्टर अनवर,फार्मासिस्ट विपिन वर्मा मौजूद रहे!

रिपोर्ट- हरिओम कश्यप

Leave a comment