गायत्री परिवार बलरामपुर के प्रज्ञा युवा क्रांति मंडल द्वारा मनाया गया पांचवा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

सारा विश्व योग दिवस मनाये, सुख समृद्धि का आधार पाये, नियमित करें योग, जीवन भर रहें निरोग 

बलरामपुर।आज गायत्री परिवार के प्रज्ञा युवा क्रांति मंडल बलरामपुर द्वारा पांचवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस क्रम में गायत्री शक्तिपीठ बलरामपुर के प्रांगण में योग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री अशोक कुमार गुप्ता व ट्रस्टी श्री विजलेश्वरी कसेरा तथा श्री सतीश चन्द्र मिश्रा के संयुक्त रुप से देव पूजन के साथ हुआ | मुख्य प्रबंध ट्रस्टी ने योग के महत्व को समझाते हुए बताया कि योग से हमारा मन व शरीर स्वस्थ रहता है। इसे हमें नियमित रूप से करना चाहिए।

कार्यक्रम की शुरुआत सामान्य गतियोग , विभिन्न आसन, प्राणायाम, ध्यान एवं हास्य योग के साथ हुआ। देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से योग प्रशिक्षित व प्रज्ञा युवा क्रांति मंडल, बलरामपुर प्रभारी श्रीमती नीलम वर्मा व युग निर्माण विद्यालय मथुरा से योग प्रशिक्षित श्री राकेश साहू ने विभिन्न आसनों के द्वारा वहाँ पर उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया। गायत्री परिवार के संस्थापक पूज्य गुरुदेव पं० श्रीराम शर्मा आचार्य के द्वारा बताया गया प्रज्ञायोग के प्रति लोगों ने काफी रूचि दिखाई। उन्होंने बताया कि प्रज्ञा योग के 16 आसन एक टैबलेट(दवाई) के रूप में है जिसे हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए अपने दैनिक जीवन में करना चाहिए। विभिन्न आसन जैसे वृक्षासन।, वक्रासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन, भद्रासन, शशांकासन आदि आसनों के द्वारा लोगों के अंदर रोग के प्रति जागरूकता फैलायी गई। कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प व शान्ति पाठ तथा प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में शिव कुमार कश्यप, जगदीश वर्मा, सुरेश वर्मा, सुनील कुमार वर्मा, राम कुमार, श्री दिलीप कुमार श्रीवास्तव, श्री शिव प्रसाद वर्मा, श्री सीताराम वर्मा, श्रीमती राम दुलारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a comment