लड़की के पिता ने शराब के नशे में काटा हंगामा रात भर खेतो में पड़ी रही बारात
पिसावां (सीतापुर) थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में लड़की के पिता ने शराब के नशे में हंगामा काटते हुये विवाह करने से ही इनकार कर दिया पूरी रात बारात खेत मे पड़ी रही सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने दूसरे दिन विवाह सम्पन्न कराया।
बुधवार थाना क्षेत्र के रमखेरा निवासी नीरज की पुत्री राधा की बारात हरदोई जिले के पिहानी थाने के बखरिया गांव से आई थी द्वार पूजन तक कार्यक्रम सही चलता रहा जिसके बाद लड़की के पिता ने शराब के नशे में अनायास हंगामा खड़ा कर दिया जिसके चलते बराती बगैर खाना खाये ही गांव से भाग खड़े हुये पूरी रात बरात गांव के बाहर खेतो में पड़ी रही जहां से बरातियों ने सौ नम्बर पुलिस को सूचित किया अगले दिन सुबह होते ही सैकड़ो जनाती व बराती थाने पहुचं गये एस आई आदेश दत्त भट्ट मय हमराही रमखेरा पहुचकर दोनों पक्षों में समझौता कराते हुये गुरुवार दोपहर में विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराया
थाना प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि रात में ही जानकारी मिली तुरन्त मौके पर पहुँच कर दोनो पक्षो को समझा बूझकर शादी के लिए राजी किया मौके पर पुलिस बल मौजूद रहे।
रिपोर्ट- अरूण शर्मा
