पिसावां (सीतापुर) महिला ने चार लोगों पर दूकान से रूपया उठाने तथा छेंडछांड करने का लगाया आरोप थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाने पर तहरीर दी है कि वह अपने घर पर परचून की दूकान करती है बीते शनिवार को परिवार के लोग गन्ना सिंचाई करने खेत गये थे देर शाम गांव के ही बेद प्रकाश पुत्र सिरदार गुडुडू पुत्र ओमप्रकाश रंजीत पुत्र नरेश तथा अंकुर दूकान पर आकर पान मसाला की पुडिया मांगने पर पुडिया देने लगी जिस पर आरोपियों ने बुरी नीयत से हांथ पकड कर घर मे खीचने लगे शोर मचाया तो कान से कुंडल व दूकान मे रखे तीन हजार पांच सौ रूपये उठा ले गये प्रभारी एम पी सिंह ने बताया जांच की जा रही है।
रिपोर्ट- अरूण शर्मा
