अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिविर का आयोजन

पिसावां (सीतापुर): विकास खण्ड पिसावा के राजकीय होम्यो पैथिक चिकित्सालय छेलिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक योग शिविर व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे योग के द्वारा बीमारियो से बचाव के बारे में जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ पीके मोर्या द्वारा जानकारी दी गयी तथा आयुष आपके द्वार के तहत आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 112 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा रोगियों को दवा वितरित की गई इस अवसर पर डॉ गीता डॉ मनीषा अवस्थी डॉ उदयराज मोर्या प्रदीप कुमार शुक्ल अवनीश मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – अरुण शर्मा

Leave a comment