पटना संवाददाता,
राजद के युवा सम्राट भवेश प्रसाद यादव ने कहा कि रामराज्य लाने की बात करने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ के राज में जंगलराज व्याप्त हो गया है। आगरा बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की उनके साथी वकील ने गोली मारकर हत्या कर दी। दरवेश यादव को गोली मारने के बाद साथी वकील मनीष ने खुद को भी गोली मार ली।
मामला थाना न्यू आगरा क्षेत्र के कचहरी परिसर का है। यहां सम्मान समारोह के बाद वकील मनीष ने लाइसेंसी पिस्टल से दरवेश यादव को गोली मार दी। उसके बाद उसने खुद को भी गोली मार आत्महत्या कर ली।
बता दें कि दो दिन पहले ही दरवेश यादव बार काउंसिल की अध्यक्ष चुनी गईं थीं।
UP में हरतरफ अफरा-तफरी, 2 दिन पहले बार काउंसिल अध्यक्ष बनी दरवेश यादव की दिन-दहाड़े हत्या. वहीं यूपी में लगातार हो रही हत्याओं पर मीडिया की चुप्पी पर भवेश प्रसाद यादव ने कहा कि- बंगाल की घटना पर चैनल कहता है कि ममता से नहीं सम्भल रहा और U P की घटना पर कहता है कि कौन बिगाड रहा है माहौल ?
भावेश यादव ने कहा ज़हरीली शराब से हुईं 82 मौतों पर CM योगी ने क्यों साधी चुप्पी- ये गाय की मौत पर बोलते हैं इंसानों की नहीं
भवेश यादव ने कहा कि यूपी में सपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं की चुन-चुन कर उनकी हत्या की जा रही है। गाजीपुर में जिला पंचायत सदस्य विजय यादव और दादरी में विधानसभा के सपा अध्यक्ष रमतेग कटारिया की हत्या दिनदहाड़े गुंडों ने हत्या कर दी थी।
भवेश यादव ने कहा कि इन दिनों उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। अलीगढ़ के टप्पल में ढाई साल की बच्ची ट्विंकल शर्मा की नृशंस हत्या कर दी गई। गाजीपुर में जिला पंचायत सदस्य विजय यादव और दादरी में सपा विधानसभा के अध्यक्ष रमतेग कटारिया की हत्या दिनदहाड़े गुंडों ने हत्या कर दी थी। बरेली में महिला होमगार्ड पर दबंगों ने केरोसिन डालकर जिंदा जलने की कोशिश की। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं भाजपा सांसद ने यूपी पुलिस के सिपाही को सरेआम थप्पड़ मार दिया। पत्रकारों को पीटा जा रहा है। शामली में समाचार चैनल न्यूज़ 24 के रिपोर्टर अमित शर्मा को पुलिसवालों ने उनकी भ्रष्टाचार की पोल खोलने पर जमकर पीटा। इसिलए इन दिनों उत्तर प्रदेश में हर तरफ दहशत, भय और असुरक्षा व्याप्त है।
भवेश यादव ने योगी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दावा कर रहे थे कि सभी अपराधी यूपी छोड़कर भाग गए हैं! तो फिर उत्तर प्रदेश में ये हत्याएं, लूट, बलात्कार कौन कर रहा है? क्या यूपी में अपराध करने के लिए बाहर से अपराधी आ रहे हैं? क्या योगी राज में ऐसे ही राम राज्य आएगा?
