नगर पालिका की लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा
सीतापुर, 15 जून। भयंकर गर्मी की मार झेल रही जनता को नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता और लापरवाही भी भारी पड़ रही है। नगर पालिका द्वारा जहाँ-तहां कूड़ा इकट्ठा करने के लिए कूड़ेदान रक्खे गए है। लेकिन कई-कई माह तक कूड़ा कूड़ेदान में ही सड़ता रहता है। कूड़ादान भर जाने पर कूड़ा सड़क पर और आसपास फैल जाता है। लेकिन नगर पालिका के ज़िम्मेदार ध्यान नही देते। जब कूड़े का अम्बार लग जाता है तो हर्र लगे न फिटकरी की कहावत को चरितार्थ करते हुए कूड़े में आग लगा दी जाती है।

आज की ताजा तस्वीर इस बात को पुख्ता करती नज़र आ रही है। कूड़ेदान में जहाँ आग लगाई गई है यह क्षेत्र पुराने सीतापुर में सिटी स्टेशन रोड का मामला है। जिस जगह कूड़ा जलाया गया है वहां कई वाहन भी खड़े रहते हैं। इनमें स्कूली वाहन भी शामिल है। जो किसी भी वक़्त कूड़े की आग की ज़द में आकर स्वाहा हो सकते हैं।
यही नही कूड़े में लगने वाली आग से उठता भयंकर ज़हरीला धुआं आस-पास के नागरिकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। लोग सांस की तकलीफ से परेशान हो रहे है। ज़हरीला धुआं अवाम की ज़िन्दगी तबाही के दहाने पर ले जा रहा है।
लेकिन नगर पालिका प्रशासन इन सब बातों से अनजान, नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हुए कूड़ा डम्प करने के बजाए जला कर नष्ट करने में महारत हासिल कर रहा है। कूड़ा जलाने की वाक़्यात शहर में अन्य जगहों पर भी देखने को मिलते रहते हैं।
शायद नगर पालिका प्रशासन नागरिकों की चिंता किये बिना, माननीय हाई कोर्ट के आदेश की अवमानना करते हुए कूड़ा जलाओ अभियान जारी रखना चाहता है, जोकि स्वक्छ भारत अभियान की धज्जी उड़ाते हुए नागरिकों के स्वस्थ के साथ लगातार मज़ाक कर रहा है।
रिपोर्ट- खुशतर रहमान
