पिसावां /सीतापुर : विकास खण्ड पिसावां के अंतर्गत एक गांव में चार दिन पहले आई आंधी में प्रधानमंत्री आवास पर बाहर खड़ा नीम का पेड़ गिर गया जिससे आवास क्षतिग्रस्त हो गया जिसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी गई।

मिली जानकरी के अनुसार मंगलवार सुबह आई आंधी में अमरैया गांव निवासी सहाना पत्नी सब्बन खां निवासी को प्रधानमंत्री आवास 17-18 मिला था उसी आवास पर नीम का पेड़ गिर गया जिससे आवास क्षतिग्रस्त हो गया परिवार वालो ने जानकारी ग्राम प्रधान प्रमोद अवस्थी को दी प्रधान ने बताया कि जैसे ही मुझे पेड़ गिरने की जानकारी हुई तुरन्त मौके पर पहुँच कर देखा और लेखपाल सिकरेटरी को फोन द्वारा सूचना दे दी है।
वही परिवार वालो ने बताया कि आज चार दिन बीत जाने के बाद भी मौके पर कोई देखने तक नही आया है नीम का पेड़ अभी भी आवास के ऊपर पड़ा हुआ है।
रिपोर्ट- अरूण शर्मा
