पिसावां (सीतापुर) बड़े मंगल के अवसर पर कस्बे में जगह जगह भंडारे एवं शरबत वितरण कर्यक्रम का आयोजन स्टाल लगाकर किया गया जिसमें बड़ी संख्या में आने जाने वाले राहगीरों एवं श्रद्धालुओं ने भीषण गर्मी मे शरबत पीकर जहां गला तर किया तो वहीं भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। मंगलवार को शहर के अलग-अलग स्थानों पर बड़े मंगल के अवसर पर मंदिरों एवं चैराहों पर भंडारे एवं शर्बत वितरण का आयोजन भक्तों द्वारा किया गया ।
जिसमे नेरी मार्ग पर राजीव गुप्ता,अन्नू गुप्ता ने भंडारा किया वही मुख्य चौराहे पर शर्बत पिलाया गया तथा महोली मार्ग पर हरद्वारी लाल मिश्र,रामस्वरूप मिश्रा के द्वारा शर्बत पिलाया गया। इस मौके पर हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
रिपोर्ट- अरूण शर्मा
