महमूदाबाद (सीतापुर ): नगर पालिका परिषद महमूदाबाद की मुख्य मार्गो पर अतिक्रमण रूपी दानव ने अपने पैर फैला रखे है जिससे नगर में आने जाने वाले नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है! जिसको लेकर आज उपजिलाधिकारी अमित कुमार भट्ट,सीओ उदय प्रताप सिंह कोतवाली पुलिस व नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के साथ नगर के मुख्य मार्ग रामकुंड चौराहे,बजाजा चौराहे,चिकमण्डी आदि कई स्थानों से अतिक्रमण हटवाया तथा दुकानदारों को सख्त हिदायत दी और कहा कि अतिक्रमण करने वालो को कतई नहीं बक्सा जाएगा इस लिए अतिक्रमण कारी स्वयं अतिक्रमण हटा लें अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान उपजिलाधिकारी ने यूको बैंक,इलाहाबाद बैंक,बैंक ऑफ इंडिया आदि बैंको का निरीक्षण भी किया साथ ही बैंक प्रबंधको से कहा कि बैंक अपनी गाड़ी पार्किंग खुद कर ले जिससे जाम की समस्या से निजात मिल सके!
रिपोर्ट- हरिओम कश्यप
