महमूदाबाद (सीतापुर) महमूदाबाद में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों नें लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।क्षेत्र में डायरिया और हीट स्ट्रोक के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है और तापमान 40 के पार चल रहा है।बीते कई दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सुबह से ही सूर्य देव आग उगलने लगते है,दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा सा पसर जाता है सोमवार को भी दिनभर सूर्य की किरणें लोगों को झुलसाती रहीं।घर के बाहर निकलने पर ऐसा लग रहा था कि मानो किसी ने चेहरे पर आग रख दिया हो।तेज धूप से बचने के लिए राहगीरों को छाता, गमछे का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम की मार से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।गर्मी से राहत पाने के लिए लोग घरों और दफ्तरों में कूलर पंखे से चिपक कर अपना दिन बिता रहे हैं।बाजारों में गन्ने का जूस,नीबू पानी, बेल के शरबत व शिकंजी की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही है। बताया जाता है कि क्षेत्र में भीषण गर्मी के चलते बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहता है। इस चिलचिलाती गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी मजदूर,किसान व ठेले वालो, रिक्सा वालो को होती है वह दो वक़्त की रोटी जुटाने के लिए इस भीषण गर्मी में कार्य करते हैं! वही अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। सुबह होते ही मरीजों की लम्बी लंबी कतारें लग जाती है कि जिसमें अधिकतर मरीज डायरिया और हीट स्ट्रोक के बताए जा रहे हैं। महमूदाबाद सीएचसी अधीक्षक डॉ0 अजय वर्मा ने बताया कि गर्मी के चलते मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है,थोड़ी सी लापरवाही लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है।गर्मी में निरंतर अंतराल पर ओआरएस य गुलूकोस का इस्तेमाल करते रहे, हरी सब्जियों के साथ गर्म भोजन का प्रयोग करें।
रिपोर्ट- हरिओम कश्यप
