यादव विकास सेवा संस्थान द्वारा आयोजित हुआ सम्मान समारोह

2026 के टापर छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

लखनऊ। यादव विकास सेवा संस्थान द्वारा उक्त कार्यक्रम गोमती होटल, सप्रू मार्ग में आयोजित किया गया। जिसमें लखनऊ बार एसोसिएशन, लखनऊ के नव निर्वाचित महामंत्री एड० जितेन्द्र सिंह यादव (जीतू), मध्य उपाध्यक्ष एड० अंजनी प्रकाश यादव व हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

जिसमें संस्थान के संरक्षक सुरेश कुमार यादव, अध्यक्ष अमित यादव, महासचिव, राग सजीवन यादव, कार्यकारिणी सदस्य राम समुझ यादव, इंजी० सुरेश यादव, राम मिलन यादव एवं समस्त संस्थान के सदस्यों के साथ साथ समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Leave a comment