मानवी श्रीवास्तव ने सीबीएसई 12वीं में 95.8% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के विकास नगर स्थित रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल सेक्टर 14 विकास नगर की छात्रा मानवी श्रीवास्तव ने CBSE कक्षा 12वीं की परीक्षा में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

मानवी श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव की पुत्री हैं। उनकी इस शानदार सफलता पर परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने मानवी की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मानवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a comment