सीतापुर में AIMIM कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

सीतापुर: आज 13 मई को AIMIM पार्टी सीतापुर के जिला अध्यक्ष जनाब नियाज़ हुसैन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी सीतापुर को ज्ञापन सौंपकर महाराष्ट्र बीजेपी नेता नितेश राणे के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन में महाराष्ट्र बीजेपी नेता नितेश राणे द्वारा AIMIM पार्टी को आतंकवादी संगठन बताने तथा AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर जनाब असदुद्दीन ओवैसी साहब की तुलना ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकवादी से किए जाने वाले बयान की कड़ी निंदा की गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नियाज़ हुसैन ने कहा कि ओवैसी साहब देश के करोड़ों वंचित, पिछड़े, दलित और मुस्लिम समाज की आवाज हैं। उनके खिलाफ इस प्रकार की अमर्यादित और जहरीली बयानबाज़ी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि AIMIM पार्टी लोकतंत्र और संविधान में विश्वास रखने वाली पार्टी है, और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान पर हमला पूरे कार्यकर्ताओं के सम्मान पर हमला है।

ज्ञापन कार्यक्रम में सीतापुर जिले की सभी विधानसभा इकाइयों के अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, यूथ टीम, ब्लॉक अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की ताकत और संगठन की मजबूती का संदेश दिया।

Leave a comment