सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन

राजनीतिक व सामाजिक जगत में शोक की लहर

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई तथा भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रतीक यादव, पूर्व रक्षा मंत्री एवं सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे। वह राजनीति से दूर रहकर रियल एस्टेट और फिटनेस व्यवसाय से जुड़े हुए थे। लखनऊ में वह ‘द फिटनेस प्लैनेट’ नाम से जिम संचालित करते थे।इसके अलावा प्रतीक यादव ‘जीव आश्रय’ संस्था के माध्यम से स्ट्रीट डॉग्स के इलाज, देखभाल और रेस्क्यू कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a comment