जिस विश्वास के साथ मुझे चौथी बार सांसद बनाया है मैं आपके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा : राजेश वर्मा

इस्माइलपुर में राजेश वर्मा, अशोक रावत व सुनील वर्मा का भव्य स्वागत

सीतापुर: आप लोगों ने जिस विश्वास के साथ मुझे चौथी बार सांसद बनाया है मैं आपके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा । 2019 के अंत से 2020 की शुरुआत में सीतापुर में विकास दिखने लगेगा आप लोगों ने जो विश्वास मुझ पर किया है मैं किसी भी कीमत पर आपके मान सम्मान और विश्वास को टूटने नहीं दूंगा या बात अपने सम्मान में चौथी बार सीतापुर से सांसद बने राजेश वर्मा ने वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता चंचल श्रीवास्तव के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कही ।

इस अवसर पर चंचल श्रीवास्तव ने कहा कि जब मैंने पहली बार माननीय सांसद राजेश वर्मा से मुलाकात की थी मैंने प्रण ले लिया था कि इस बार पुनः माननीय सांसद राजेश वर्मा को पुनः सांसद तो बनाना ही है साथ ही साथ लाखों वोटों से जीता ना है हम सब का सपना पूरा हुआ सम्मान समारोह के दौरान मिश्रिख से सांसद अशोक रावत तथा लहरपुर से विधायक सुनील वर्मा का भी सम्मान समारोह में सम्मान किया गया अंत में चंचल श्रीवास्तव ने समस्त सहयोगी यों का धन्यवाद ज्ञापित किया इस मौके पर पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी साकेत मिश्रा आशीष मिश्रा राजकिशोर टंडन पूनम मिश्रा शिव कुमार गुप्ता अचिन मेहरोत्रा विक्की वर्मा कुलदीप श्रीवास्तव आलोक श्रीवास्तव अमित श्रीवास्तव बबुआ अतुल श्रीवास्तव रामबाबू ,रामकुमार वर्मा,नीरज वर्मा झल्लर,पूनम मिश्रा,नीरज वर्मा, सहित सैकड़ो की संख्या में श्रीवास्तव परिवार के व उनके समर्थक मौजूद थे।

Leave a comment