सीतापुर: भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजेश वर्मा का रामजीवन जायसवाल द्वारा नेहरू हाल के सभागार में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया वही सांसद राजेश वर्मा ने बताया की पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों द्वारा मेरा विरोध चुनाव में किया जा रहा था। लेकिन पिछड़ा वर्ग द्वारा मुझे पूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ जिस कारण मैंने सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशी नकुल दुबे को पराजित कर एक लाख से अधिक मतों से अपनी विजय प्राप्त की हम आए हुए समस्त लोगों का अभिनंदन समारोह में स्वागत करते हैं सीतापुर की जनता मुझे बहुत चाहती है जिस कारण मैं चौथी बार सांसद बना हूं मैं सीतापुर की जनता को कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित करता हूं वही कार्यक्रम में अचिन मेहरोत्रा विक्की वर्मा विश्राम राठौर नीरज वर्मा ललित श्रीवास्तव सतीश गुप्ता आकाश बजरंगी संजय मिश्रा आदि लोग उपस्थित थे।
