सीतापुर, दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर में शुक्रवार को यूपी स्टेट आयु वर्ग शतरंज चैंपियनशिप के अंडर-11 गर्ल्स एवं अंडर-15 ओपन वर्ग का शानदार आगाज हुआ।
U-11 गर्ल्स: संस्कृति-दिआरा 3/3 से टॉप पर
तीन चक्रों के बाद प्रयागराज की संस्कृति यादव और लखनऊ की दिआरा अग्रवाल ने सभी मुकाबले जीतकर 3-3 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त बना ली। वाराणसी की परीक्षिता दुबे, गोरखपुर की दीपांजली श्रीवास्तव व प्रयागराज की अनुप्रिया यादव 2.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
U-15 ओपन: 12 खिलाड़ी संयुक्त रूप से आगे
दो चक्रों के बाद अयान त्रिखा, शिवाय सिंह, विवान वरुण, पर्व चौधरी, आदित्य गुप्ता, अंशुमान, रूद्र श्रीवास्तव, याकूब हुसैन, तनिष कुमार, आरव अभिषेक, उमंग और पार्थ गुप्ता 2-2 अंकों के साथ टॉप पर हैं। रक्षित, दिव्या मोहन समेत 9 खिलाड़ी 1.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।खिलाड़ियों के रणनीतिक खेल ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। अगले राउंड में खिताबी जंग और कड़ी होने की उम्मीद है।















