पिसावां (सीतापुर) दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के महतनिया गांव निवासी राम जीवन पुत्र फूल चंद को थाने के एस आई उमराव सिंह ने मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर छापा मार कर् गिरफ्तार कर लिया थानाध्यक्ष ने बताया कि पकडे गए आरोपी पर थाना क्षेत्र की एक पंद्रह वर्षीय किशोरी को घर मे खींचकर दुष्कर्म करने के आरोप में दर्ज हुआ था जिसमे आरोपी फरार चल रहा था।
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
