बड़े मंगल पर जगह जगह भंडारे का आयोजन

पिसावां (सीतापुर) बड़े मंगल के अवसर पर कस्बे में जगह जगह भंडारे एवं शरबत वितरण कर्यक्रम का आयोजन स्टाल लगाकर किया गया जिसमें बड़ी संख्या में आने जाने वाले राहगीरों एवं श्रद्धालुओं ने भीषण गर्मी मे शरबत पीकर जहां गला तर किया तो वहीं भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। मंगलवार को शहर के अलग-अलग स्थानों पर बड़े मंगल के अवसर पर मंदिरों एवं चैराहों पर भंडारे एवं शर्बत वितरण का आयोजन भक्तों द्वारा किया गया ।

जिसमे मुख्य चैराहे पर सुरेश जायसवाल,मोहित जायसवाल द्वारा मिश्रिख मार्ग पर विनीत सक्सेना,राहुल यादव द्वारा महोली मार्ग पर आनंद रस्तोगी,मनीष रस्तोगी व राममूर्ति गुप्ता, द्वारा छोला चावल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सतेंद्र वर्मा द्वारा पूड़ी सब्जी व खीर का भंडारा चलाया गया वहीं गोपामऊ मार्ग पर आदर्श पाल,अभिषेक यादव द्वारा ब्लॉक कार्यालय के सामने रमाकांत तिवारी द्वारा शर्बत पिलाया गया। इस मौके पर हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

अरुण शर्मा की रिपोर्ट

Leave a comment