सीतापुर ।आज बड़े मंगल के पर्व पर खत्री सभा सीतापुर की नवीन कार्यकारिणी के युवा और महिला पदाधिकारियों के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
आपको बता दें कि खत्री सभा सीतापुर की नवीन कार्यकारिणी महिला विंग और युवा विंग द्वारा आज जेएमएम फ़ूड प्लाजा के नीचे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से दुपहर 3 बजे तक सम्पूर्ण हुआ।
जिसमें खत्री सभा सीतापुर के साथ-साथ खत्री सभा महिला और युवा खत्रीयों की संपूर्ण भागीदारी रही।
खत्री सभा सीतापुर की महिला विंग की उपाध्यक्ष और कन्वेनर निधि खन्ना और सह मंत्री पूजा मेहरोत्रा और युवा विंग के उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी और युवा विंग के कन्वेनर सुधांशु पुरी और खत्री सभा के संयुक्त मंत्री रवि टंडन ने कहा कि खत्री समाज की नई कार्यकारिणी बन चुकी है और हम सभी आने वाले समय में ऐसे तमाम कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
जिसमें सर्व समाज में गरीबों बुजुर्गों का लाभ हो सके और समाज मे खत्री सभा के लिए एक अच्छा मैसेज जाए। खत्री सभा सीतापुर की महिला विंग युवा विंग द्वारा किए गए इस विशाल भंडारे में सिटी मजिस्ट्रेट सीतापुर के साथ साथ फ़ूड विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी पहुंचकर बड़े मंगल के इस भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर खत्री समाज के अध्यक्ष सुधीर मेहरोत्रा, सचिव गोपाल टंडन ,निधि खन्ना, पूजा मेहरोत्रा, निर्मला मेहरोत्रा, सुधांशु पुरी, शिव मेहरोत्रा, रवि टंडन, विनय पुरी पिंकू, जया, ममता, अरीमा, रति सहगल, स्नेहा महेंद्र, शोभना, शैली महेंद्र, मीनू कपूर, किरण सरीन, वीना कपूर, रुचि, शुभा, मोनिका, कोपल, आरती मेहरोत्रा समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

