पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने उपवास रख वट वृक्ष की पूजा की

वटवृक्ष पूजा के लिए नवविवाहिताओं में ज्यादा दिखाई दिया जोश

पिसावां (सीतापुर) इलाके के गुरसंडा, ससुरदीपुर,जल्लापुर, बरगावां,मुल्लाभीरी, स्थित शिव मंदिर,पर लगे वट वृक्षों पर पूजा अर्चन के लिए महिलाओं की भीड़ दिखी। तेज धूप का भी महिलाओं पर असर नहीं दिखाई दिया नवविवाहिताएं सजधज कर पूजा के लिए सुबह से ही थाली लेकर घर से निकली थी। वटवृक्ष के नीचे शृंगार के साथ सुहागिनों ने निर्जला व्रत रख बरगद के पेड़ में सूत लपेटा और फेरे लेकर विधि-विधान से आरती उतारी। वटवृक्ष के नीचे गुड़, आटा से बने गुलगुले, बिंदी, चूड़ी, फल सिंदूर और पीले सूत की माला से पूजा कर सत्यवान और सावित्री की कथा सुनी। मुल्लाभीरी स्थित वृक्ष पर महिलाओं की भीड़ सर्वाधिक रही। पूजा अर्चन करने वाली महिलाओं ने बताया कि आज के दिन सुहागिन महिलाएं उपवास रखकर वटवृक्ष की पूजा करने के बाद ही जल को ग्रहण करतीं है।
सुबह से बरगद के पेड़ के पास महिलाओं की लंबी लाइन लग गई थी। सजी संवरी महिलाएं हाथों में पूजा की थाली लिए बरगद के पेड़ के पास अपनी बारी आने के इंतजार में खड़ी थी। बहुत सी महिलाओं ने अपने घर पर ही बरगद के पेड़ की डाली मंगवाकर पूजा की। ऐसा मानना है कि आज के दिन बरगद की पूजा करने से पति की लंबी उम्र होती है।

रिपोर्ट- अरूण शर्मा

Leave a comment