लखीमपुर खीरी में आंबेडकर जयंती के मौके पर मंगलवार शाम हालात अचानक बिगड़ गए। जानकारी के मुताबिक डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते उग्र हो गया।गुस्साई भीड़ ने हंगामा करते हुए पुलिस पर पथराव कर दिया और कई पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल बुलाया। वहीं आरोप है कि हालात काबू में करने के दौरान लाठीचार्ज भी किया गया। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
