पिसावां (सीतापुर) बीजेपी सरकार देश को आगे बढाने का कार्य कर रही है यह बात सोमवार को विकास खंड के मीटिंग हाल मे धौरहरा सांसद रेखा वर्मा ने जन मिलन कार्यक्रम मे सबसे पहले क्षेत्र की जनता को विधान सभा महोली से 42000 वोटो से हुई जीत की बधाई दी उन्होंने कहा कि अपने ही लोग अंदर घात कर रहे थे लेकिन क्षेत्र की जनता बधाई के पात्र है इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र मे छूटे हुये विकास कार्य को पुनः शुरू होगे तथा किसानों की मांग पर गन्ना मील भी चालू हो जायेगी तथा क्षेत्र के लोगो को जिला पर जाने की कठिनाइयों को दूर करने के लिये पिसावां से महोली मार्ग का चौडी करण का भी प्रस्ताव पास हो गया उन्होंने विकास खंड के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी आग्रह किया कहा कि क्षेत्र के लोगों के कार्यो मे लापरवाही बर्दास्त नही होगी उन्होंने कहा भाजपा सरकार देश को आगे बढाने का कार्य कर रही है तथा सबका साथ सब का विकास के साथ जाति वाद भेद भाव समाप्त कर रही है उन्होंने क्षेत्र से आये लोगो की समस्याओं को सुन कर निस्तारण करने का अस्वाशन दिया ।

इस अवसर पर शिव प्रताप सिंह,राजेश सिंह,सरिता गुप्ता,मनोज मिश्रा, टीटू गुप्ता, सुमित तिवारी,हर्ष राज सिंह संतोष गौतम, सत्य देव मिश्रा शरद गुप्ता,संतोष कुमार,कौशल किशोर,सालिक राम,निर्दोष शास्त्री बाँके लाल बैध,इंद्रकुमार शर्मा आदि सहित काफी संख्या में प्रधान तथा क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- अरूण शर्मा
