महाराजा छीता पासी किले के संरक्षा को लेकर भाजपाइयों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में महाराजा छीता पासी किले के संरक्षा को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा किले के संबंध में जारी की गई प्रारंभिक नोटिस के संदर्भ में दिया गया।

ज्ञापन में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा मांग की गई कि किले के प्रबंधकों को दी गई नोटिस के संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से वार्ता कर उचित निस्तारण किया जाए।

उन्होंने कहा कि महाराजा छीता पासी किला पासी समाज की पौराणिक आस्था का प्रतीक है और भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों की आस्थाओं का पूर्ण सम्मान करती है।भाजपाइयों ने आस्था का सम्मान बनाए रखते हुए इस मामले का समाधान करने हेतु जिलाधिकारी से निवेदन किया।

जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की। इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अभियंता प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि महाराजा छीता पासी किले को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचाई जाएगी तथा सभी की आस्थाओं का पूर्ण सम्मान रखा जाएगा।

इस अवसर पर विधायक सिधौली मनीष रावत, विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव, जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विश्राम सागर राठौर, जिला महामंत्री पटेल रेखा वर्मा, जिला महामंत्री विपुल प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष कामेश शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a comment