पीएम सूर्य घर योजना को लेकर हरदोई में सख्ती, जिलाधिकारी ने दिए तेज़ी के निर्देश

हरदोई। जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी ने यूपीनेडा एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में योजनांतर्गत कार्यों की प्रगति का आकलन करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी लाई जाए और अधिक से अधिक लाभार्थियों तक रूफटॉप सोलर योजना का लाभ पहुंचाया जाए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आमजन को इसके लाभों की जानकारी मिल सके और वे इसका अधिकाधिक लाभ उठा सकें। साथ ही बैंकिंग प्रक्रियाओं को सरल और तेज बनाने पर भी जोर दिया गया, जिससे आवेदकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।बैठक में एलडीएम, यूपीनेडा के अधिकारी, आरसेटी प्रतिनिधि एवं जिले के प्रमुख बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।

Leave a comment