अलग अलग गांव से तीन लोगों के पास से 70 लीटर अवैध कच्ची शराब को बरामद कर भेजा जेल

पिसावां (सीतापुर) थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव से तीन लोगों को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 70 लीटर शराब के साथ एसआई मुकुट सिंह मय हमराही के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के महम्मदपुर नम्बर दो गांव निवासी मित्रपाल कश्यप पुत्र लल्लू कश्यप को मुखबिर की सूचना पर गुरसंडा गांव के पास से बीस लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया तथा बाजनगर गांव निवासी अनूप पुत्र रामऔतार के पास से तीस लीटर शराब बरामद की तथा तविंद्रानगर गांव निवासी सर्बेश पुत्र महेश के पास से 20 लीटर शराब बरामद हुई पुलिस ने गिरफ्तार कर सम्बधित धाराओ में केस दर्ज कर जेल भेज दियाा।

रिपोर्ट- अरुण शर्मा

Leave a comment