उलानबटार (मंगोलिया): एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के उभरते मुक्केबाज आदित्य प्रताप यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
65 किलोग्राम वर्ग के मुकाबले में आदित्य ने सऊदी अरब के मुक्केबाज मौसा अलहावसाव को एकतरफा अंदाज में 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया। मुकाबले के दौरान आदित्य ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और बेहतरीन तकनीक के दम पर विरोधी को कोई मौका नहीं दिया।इस जीत के साथ आदित्य ने न सिर्फ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, बल्कि पदक की उम्मीद भी मजबूत कर दी है। अब उनकी नजर अगले मुकाबले में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंचने पर होगी।भारतीय बॉक्सिंग प्रेमियों को उनसे आगे भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
