विश्व स्वालीनता दिवस पर बधिर विद्यालय में बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

बहराइच। विश्व स्वालीनता दिवस के अवसर पर बाबा सुंदर सिंह बधिर विद्यालय में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छवि रायतानी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. अभिलाषा वर्मा रहीं। दोनों अतिथियों ने बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विजय बहादुर गुप्ता एवं शुभ्रा सिंह ने ऑटिज्म पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने अभिभावकों को ऑटिज्म के कारण, बच्चों के साथ व्यवहार के तरीके तथा उनके उचित खान-पान और देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों को वार्षिक परीक्षा परिणाम भी वितरित किए गए। विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिनमें मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद अनवर, मो. अरशद, आराध्या श्रीवास्तव, अर्चना चौहान, विराट वर्मा, आयुषी मिश्रा, खुशी, रितेश शुक्ला, फातिमा, विश्वास, मोहम्मद अली, रोशन पांडे, रितिका पांडे एवं सारा फातिमा प्रमुख रहे।

इस अवसर पर अखिलेश श्रीवास्तव, गोपीकांत शर्मा, अनिल कुमार सिन्हा, अमिताशा सिन्हा, रागिनी श्रीवास्तव, श्रेया वर्मा, सोनी, गीता, रूपा, रंजन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. बलमीत कौर ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

Leave a comment