लहरपुर। नगर के मोहल्ला ठठेरी टोला स्थित प्रसिद्ध भोलिया बाबा मंदिर में श्री हनुमान जी जयंती के पावन अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। यह आयोजन विपुल व प्रगति मेहरोत्रा द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत वीरेंद्र पुरी द्वारा विघ्नहर्ता भगवान गणेश की वंदना “गाइये गणपति जगबंदन” से हुई। इसके बाद भजन गायक हिमांशु पंडित (सीतापुर) ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
उनके द्वारा प्रस्तुत भजन “श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में” ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।इस अवसर पर बजरंगबली को चोला चढ़ाकर उनका भव्य श्रृंगार किया गया। साथ ही स्थानीय श्रद्धालुओं ने भगवान राम नाम का सामूहिक पाठ भी किया।
भजन संध्या के समापन पर महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने वाद्य यंत्रों की थाप पर “आरती कीजे हनुमान लला की” गाकर श्रद्धापूर्वक भाग लिया। आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।इस मौके पर भगवान दीन त्रिवेदी, प्रमोद बाजपेई, उमेश मल्होत्रा, रामकरण बाजपेई, रामानंद अवस्थी, बलराम लोधी, सूरज पांडे, शुभ मेहरोत्रा, श्रीराम कपूर, रामशरण पुरी, यश टंडन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे। #
