खेत मे मिला नवजात बच्ची का शव 

पिसावां (सीतापुर) थानाक्षेत्र के अंतर्गत गेहूं के खेत से नवजात बच्ची का शव मिला जिसको लेकर लोगो द्वारा तरह तरह के कयास लगाये जा रहे हैं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुच कर शव को कब्जे में ले लिया है

थानाक्षेत्र के अंतर्गत पिसावां के पश्चिम नेवादा गावँ के निकट रोड के किनारे गेहूं के खाली खेत मे पीली पालोथिन के अंदर खांकी कपड़े में एक नवजात बच्ची के शव को किसी ने फेंक दिया जिसको कुत्तों द्वारा पालोथिन से बाहर निकाल दिया गया जब इसपर ग्रामीणों की नजर पड़ी तो देखने वालों का तांता लग गया लोगो के अनुसार कस्बे में अवैध तरीके से चल रहे प्रायवेट क्लीनिकों की वजह से पहले भी कई नवजात बच्चो के शव मिल चुके है थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया जानकारी मिली है मौके पर दरोगा अस्मित भारती को भेजा है उन्होंने बताया जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट- अरुण शर्मा

Leave a comment