पिसावां(सीतापुर) कस्बे के राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में चल रहे स्व० अनुरुद्धसिंह स्व०सचेन्द्रसिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मैच नितिन इलेवन व तेंदुवा इलेवन के मध्य हुआ। जिसमे तेंदुवा इलेवन टीम को हराकर नितिन इलेवन क्रिकेट क्लब की टीम ने मैच जीत लिया।
नितिन इलेवन क्रिकेट क्लब के कप्तान नितिन सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेते हुये 15,4 ओवर में आल आउट होकर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करते हुये तेंदुवा इलेवन क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 16 ओवरों में 134 रन ही बना सकी तेंदुवा इलेवन की तरफ से सचिन ने 41 रन व अफरोज ने 22 रन बनाये नितिन इलेवन क्रिकेट क्लब की टीम के सत्यम ने 32 व सौरभ ने 28 रनो का योगदान दिया। नितिन इलेवन टीम के खिलाड़ी सौरभ को मैनआफ द मैच घोषित किया गया जिन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लिए व 28 रनों का योगदान दिया। इस मैच को जीतकर नितिन इलेवन की टीम सेमीफाइनल में पहुच गयी। कमेटी उपाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया शुक्रवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच गुरसंडा इलेवन टीम बनाम कुतुबनगर टीम के मध्य होगा।इस मौके पर अजीत सिंह, इरशाद,इस्तियाक बलेन्द्र सिंह,अंकित , राहुल ,हरदीप सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
